ब्राउन शुगर

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को करीब सूचना मिली थी कि जोरार-तेतरी टोली क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नामकुम थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस टीम ने जोरार-तेतरी टोली स्थित आरोपी आलिव मुंडा के घर पर छापेमारी की. 

मौके से मोहम्मद अमन अंसारी (24), पिता मोहम्मद मुमताज अंसारी, निवासी कर्बला टैंक रोड, लोअर बाजार, तथा आलिव मुंडा (करीब 40 वर्ष), निवासी जोरार, तेतरी टोली, थाना नामकुम, को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 8.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल (जेएच01एफएन-6516) बरामद की गई.  छापेमारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी रामनारायण सिंह समेत नामकुम और टाटीसिलवे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे.

लोगों ने मांग करते यह भी कहा है कि नामकुम ओवरब्रिज के नीचे, शनि मंदिर के पीछे, ईएसआईसी अस्पताल के ठीक सामने एवं दुर्गा सोरेन चौक के गुमटियों में धड़ल्ले से दिन रात गांजा की बिक्री होती है उसे भी चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करें ताकि एक स्वच्छ माहौल बन सके.

यह भी पढ़ें- डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी