आदित्य साहू

चतरा विधायक के बेटे के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य की विधि व्यवस्था चौपट : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग 

By : Ark Sahuliyar
चतरा विधायक के बेटे के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य की विधि व्यवस्था चौपट : आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजधानी रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को जबरन उठाने और उसके साथ मारपीट की घटना को लेकर राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब राजधानी के नाक के नीचे यह स्थिति है तो सुदूरवर्ती इलाकों का हाल सहज रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है. आदित्य साहू ने कहा कि यह घटना झारखंड की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जब एक विधायक के पुत्र को सरेआम उठा लिया जाए और उसके साथ मारपीट हो, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि विधायक जनार्दन पासवान ने दूरभाष पर अपने बेटे के हुई घटना के संबंध में जानकारी दी. मामले का पता चलते ही मैंने तुरंत रांची SSP को फोन किया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह तो शुक्र है कि युवक की धुर्वा से बरामदगी हो गई, भगवान ना करे कोई बड़ी घटना हो जाती तो इसका जिम्मेवार कौन होता ?

आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही कहती रही है कि जब से इस राज्य में jmm के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब से राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है. पुलिस अपना मूल काम छोड़कर गैर जरूरी कार्यों में लगी हुई है. राज्य में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है. आदित्य साहू ने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.