संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया अभियान के तहत पिपराटांड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अमानत नदी बराज के पास से एक युवक को 960 ग्राम अवैध अफीम (तरल रूप) के साथ गिरफ्तार किया है.
मामले की जानकारी एसडीपीओ प्रशांत कुमार- 2 ने लेस्लीगंज स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर जिले में एनडीपीएस एवं अवैध हथियार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में पिपराटांड थाना प्रभारी निलेश कुमार अपने दल बल के साथ अमानत नदी बराज के पास कार्रवाई की गई.
मौके से सनोेज भुइयां, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता विदेशी भुइयां, ग्राम तितलंगी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू को गिरफ्तार किया. उसके पास से 960 ग्राम तरल अफीम बरामद हुई.
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो अपने वायरल वीडियो पर कहा- जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जायेगा