न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल के लिए जगह बना ली है. 13 सितंबर को भारत में होगा फाइनल का मुकाबला. इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 15 विकेट पर 130 रन बनाए. श्रीलंका ने जवाब में 18.4 ओवर में टारगेट हासिल किया.
कौशानी नुथ्यांगना ने जड़ा जबरदस्त छक्का
श्रीलंका की इस शानदार प्रदर्शन में कौशानी नुथ्यांगना का अहम भूमिका रहा. मैच का रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया था, जब कौशानी नुथ्यांगना ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की नो-बॉल पर आसमानी छक्का जड़कर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी थी.
17 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 144 रन
श्रीलंका ने शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभालते हुए शानदार वापसी की. श्रीलंकाई टीम ने महज 5 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गवां दिए थे. वहीं 33 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इस दौरान पाकिस्तान की गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. हालांकि, श्रीलंका ने अपना धर्य नहीं खोया और हर्षिता समरविक्रमा ने पारी को संभाला और 14 ओवर के बाद श्रीलंका ने 88 रन पर 4 विकेट चटकाए.
श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ी
131 रन का पीछा करने मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 5 स्कोर पर दो विकेट गवां दिए. इनमें कप्तान चमारी अथापथु का विकेट भी शामिल था. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत दिलाते हुए श्रीलंका के शीर्ष क्रम पर लगातार दबाव बनाए रखा. इसका असर भी दिखा और श्रीलंका का स्कोर एक समय 33 रन पर 4 विकेट हो गया.
पाकिस्तान का रहा 130 रन का स्कोर
श्रीलंका ने सबसे पहले टॉस जीता, फिर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने मौके पर 20 ओवर में 5 विकेट गवां कर 130 रन बनाए. फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 47 रन बनाए. इसके अलावा तुबा हसन ने 12 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की टीम भी एक समय के लिए लड़खड़ा गई थी.
फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम
पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल का मुकाबला 13 सितंबर को भारत में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला हैं.