iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार खत्म, भारत में प्री-बुकिंग शुरू; इस दिन से मिलेगा फोन

अगर आप भी फोन खरीदना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपना पसंदीदा कलर और पसंदीदा स्टोरेज वाला फोन बुक कर लें.

By : Dipali Kumari
iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार खत्म, भारत में प्री-बुकिंग शुरू; इस दिन से मिलेगा फोन

न्यूज़11 भारत 
टेक/डेस्क: 
लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गयी है. Apple ने भारत में दोनों फोन की सेल 18 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया है. अगर आप यह फोन खरीदना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपना पसंदीदा कलर और पसंदीदा स्टोरेज वाला फोन बुक कर लें, क्योंकि सेल शुरू होने के बाद स्टॉक खत्म होने या पसंदीदा कलर नहीं मिलने की भी समस्या हो सकती है. 

अब अगर भारत में इसके कीमत की बात करें, तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. दोनों फोन में 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

नए iPhone 18 Pro सीरीज की खासियत 

iPhone 18 Pro की खासियत की बात करें, तो Apple ने इस बार फोन के परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास ध्यान दिया है. iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिप दिया गया है. कैमरा सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं. फोन के मेन कैमरे में variable aperture फीचर दिया गया है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो लेने में मदद मिल सकती है.
बैटरी को लेकर भी Apple ने सुधार का दावा किया है. कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों शाही दावत में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? कोई नाराजगी या वजह कुछ और

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी