BMW कार

मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

By : Dipali Kumari
मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

न्यूज़11 भारत 
मुंबई/डेस्क: 
मुंबई में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा आज सुबह करीब 5:20 बजे की है. मृतकों में 17 वर्षीय धिर्या सेठ, 21 वर्षीय शनाय गज्जल और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है. 
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
 
मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, BMW गाड़ी  मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर कोस्टल रोड पर जा रही थी. इस दौरान कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास तेज रफ्तार कार ब्रिज से निचे गिर गयी. गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

संबंधित सामग्री

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया

आय से अधिक संपत्ति के 23 साल पुराने मामले में पूर्व फॉरेस्टर बागेश्वर पांडेय बाइज्जत बरी

आय से अधिक संपत्ति के 23 साल पुराने मामले में पूर्व फॉरेस्टर बागेश्वर पांडेय बाइज्जत बरी

बड़ी राहत देते हुए निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है और उन्हें सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया

20 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बस क्लीनर की सजा बरकरार, लेकिन हाई कोर्ट ने किया ये बड़ा बदलाव

20 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बस क्लीनर की सजा बरकरार, लेकिन हाई कोर्ट ने किया ये बड़ा बदलाव

लंबी अवधि और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उसकी 7 साल की सजा को घटाकर जेल में बिताई गई अवधि तक सीमित कर दिया

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

हत्या के बाद दामाद का शव मकई के खेत से बरामद किया गया.

पलामू: झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटा

पलामू: झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटा

गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया.