विरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन, क्रशर संचालन और परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पदमा ओपी में कांड संख्या - 334/26, दिनांक 19.09.26 के तहत BNS की धारा 317(5)/324(5)/3(5) एवं 4/21 MMDR Act, 9/13 JM (Prevention of Illegal Mining Transportation and Storage Rule)-2017 तथा 4/54 JMMCR 2004 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इस कांड के नामजद प्राथमिक अभियुक्तों में सरैयाडीह निवासी स्व० ज्ञानी महतो के पुत्र परमेश्वर प्रसाद मेहता और नावाडीह निवासी शंकर प्रसाद मेहता के पुत्र राजन कुमार मेहता उर्फ राजेश कुमार मेहता शामिल हैं. दोनों हजारीबाग के रहने वाले हैं.
पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू