अंग तस्करी

पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका 

पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बाल भिक्षुकों के पेट पर सर्जरी जैसे गहरे निशान मिलने से सनसनी फैल गई है.

By : Ark Sahuliyar
पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका 

​न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बाल भिक्षुकों के पेट पर सर्जरी जैसे गहरे निशान मिलने से सनसनी फैल गई है. पलामू बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चा मौके से भागने में सफल रहा.

​जिस स्थान पर चीरे के निशान मौजूद हैं, वह किडनी का हिस्सा होता है. इसी वजह से समिति को बच्चों के साथ अवैध अंग व्यापार की गंभीर आशंका महसूस हो रही है. इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पलामू सीडब्ल्यूसी ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक को पत्र भेजकर विशेष डॉक्टरी जांच की मांग की है. अस्पताल प्रशासन ने इस विषय की गहराई से जांच के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है और मंगलवार को बच्चों का संपूर्ण शारीरिक परीक्षण किया जाएगा.

​प्रारंभिक बातचीत के दौरान बच्चों ने पेट की गांठ और पथरी के इलाज का दावा किया हैपलामू सीडब्ल्यूसी के सदस्य रविशंकर ने बताया कि दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया गया है और चीरा उस जगह पर है, जहां पर किडनी होती है. सीडब्ल्यूसी को आशंका है कि यह अंग तस्करी का मामला हो सकता है. पूरे मामले में एमएमसीएच को पत्र लिखा गया है, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है., परंतु उनकी बातों में काफी असंगति और विरोधाभास देखने को मिल रहा है. फिलहाल सीडब्ल्यूसी और संबंधित विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सच्चाई का पता लगाने में जुटे हैं.
 
संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

तरहसी ब्लॉक के रिटायर्ड बड़ा बाबू के घर में हुई चोरी, पिताजी के इलाज के लिए रखे पैसे सहित जेवर उड़ा ले गए चोर

तरहसी ब्लॉक के रिटायर्ड बड़ा बाबू के घर में हुई चोरी, पिताजी के इलाज के लिए रखे पैसे सहित जेवर उड़ा ले गए चोर

वारदात के वक्त घर में पत्नी, बुजुर्ग पिता और किराएदार मौजूद थे, फिर भी चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में किया हाथ साफ

भीम बराज के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, इलाज के बाद दोनों रेफर, एक की हालत गंभीर

भीम बराज के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, इलाज के बाद दोनों रेफर, एक की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया था

अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी और अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का डीसी ने दिया निर्देश

अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी और अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का डीसी ने दिया निर्देश

पीसी पीएनडीटी एक्ट के अनुपालन को लेकर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की समीक्षा

शाहपुर में ग्रामीण बैंक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी चैनपुर पुलिस

शाहपुर में ग्रामीण बैंक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी चैनपुर पुलिस

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की अत्यधिक नशे की हालत में मौत हुई होगी