Flipkart Big Billion Days Sale

Flipkart ला रहा है साल का सबसे बड़ा सेल, इस दिन शुरू होगा  Big Billion Days का धमाका 

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 की घोषणा कर दी है.

By : Dipali Kumari
Flipkart ला रहा है साल का सबसे बड़ा सेल, इस दिन शुरू होगा  Big Billion Days का धमाका 

न्यूज़11 भारत 
टेक/डेस्क: 
इंतजार की वो घड़ी बस कुछ ही दिनों में आने वाली है, जिसका लाखों लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. शॉपिंग के शौक़ीन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 की घोषणा कर दी है. यह SALE 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. 
हालांकि Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस एक दिन पहले ही मिल जाएगा. इसका मतलब है कि ये ग्राहक 8 अक्टूबर से ही सेल के ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं. 

Flipkart ने सेल की डेट के साथ ही एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इस सेल से जुड़े बैंक डिस्काउंट, स्पेशल डील्स और अन्य ऑफर्स देखें जा सकते हैं. कंपनी ने संकेत दिया है कि इस साल भी की Big Billion Days सेल के दौरान फोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज तक कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स देखने को मिल सकती हैं.

क्रेडिट कार्ड पर 10% तक की छूट

इस Big Billion Days 2026 सेल के दौरान ग्राहकों को Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधे 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इतना ही नहीं Flipkart के Super Money से पहली ट्रांजैक्शन करने पर 10 परसेंट कैशबैक भी मिलेगा.

इसके अलावा कंपनी इस सेल में कई तरह के स्पेशल इवेंट और डील्स भी लेकर आएगी. सेल के दौरान Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, डबल डिस्काउंट और Rush Hours में भी कई तरह का सामान सस्ता मिलेगा. हालांकि, इन ऑफर्स के तहत किन प्रोडक्ट्स पर कितनी डिस्काउंट मिलेगी, इसकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं.

इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार खत्म, भारत में प्री-बुकिंग शुरू; इस दिन से मिलेगा फोन

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उठाया यह खौफनाक कदम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन