आत्महत्या

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उठाया यह खौफनाक कदम

By : Pramod Kumar
चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. घरेलू विवाद से परेशान होकर एक व्यक्ति ने गांव के ही तालाब में डूबकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गुरुचरण भुइयां के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान गांव के ही तालाब के पास उसके होने की आशंका हुई.

परिजनों ने तालाब में तलाशी ली तो उसका शव मिला. आनन-फानन में उसे तालाब से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन