पीएम मोदी का जन्मदिन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन मंत्री कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा किया गया है. रक्तदान शिविर में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश में ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो असंभव काम को भी संभव कर देते हैं. वह 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे एवं 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री हैं और इन 25 वर्षों में उनकी कई उपलब्धियां रही हैं. वह देश की जनता का निरंतर सेवा कर रहे हैं. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की पहले कोई सोच भी नहीं सकता था. लेकिन उन्होंने ऐसा करके दिखा दिया. भारत की ताकत को आज दुनिया देख रही है. आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर पीएम मोदी ने भारत की ताकत दिखा दी. ऑपरेशन सिंदूर भी हुआ नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति को भी दुनिया ने देखा है.

यह भी पढ़ें: रांची के RSS कार्यालय में हुए बमकांड में ED रेड, 4 राज्यों में एक साथ चल रही छापेमारी

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उठाया यह खौफनाक कदम