न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज सृष्टि के निर्माता विश्वकर्मा की पूजा की देश के साथ देश के बाहर भी धूम है. यह संयोग है कि भारत के नवनिर्माण में जी-जान से लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है. देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. पीएम मोदी को जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. भाजपा देशभर में पीएम मोदी का जन्मदिन विशेष रूप से मना रही है. लेकिन पीएम मोदी का विदेशों में जो क्रेज है, उसका भी प्रभाव दूसरे देशों में दिख रहा है. विदेशों से भी उनके जन्मदिन मनाने की खबरें आ रही हैं.
प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे है. इस बार उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प जैसे अभियानों से जोड़ दिया गया है. जन-कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पीएम मोदी आज देश की एक बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर से जुड़ी परियोजना को लेकर नई दिल्ली के यशोभूमि में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थी 'आशीर्वाद का दीया' नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए आज अपने घरों में दिवाली की तरह दीये जलाएंगे.
एफिल टॉवर पर मना पीएम मोदी का जन्मदिन
फ्रांस के पेरिस के ऐतिहासिक एफिल टॉवर पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया. वहां पर प्रतीक सिंह जानू समेत बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों ने केक काटा जन्म दिन मनाया. ढोल-नगाड़े बजाकर भी एफिल टॉवर पर जश्न भी मनाया गया.
देश के बाहर से पीएम मोदी के जन्मदिन मनाने की खबरों की अभी शुरुआत ही हुई है. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा पीएम मोदी को बधाइयां देने और उनका जन्मदिन के सेलिब्रेशन की और भी खबरें आने लगेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है."
यह भी पढ़ें: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नई टीम गठित, सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, प्रियदर्शन समेत कई चर्चित नाम