न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के RSS कार्यालय में पेट्रोल बम कांड में इस समय ED की चार राज्यों में रेड चल रही है. ईडी दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में एक साथ छापेमारी कर रही है. NIA द्वारा दर्ज किए गए FIR के आधार पर ED की यह कार्रवाई चल रही है.
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध फंडिंग की जांच लेकर छापेमारी कर रही है. सभी जगहों पर दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस खंगाले जा रहे हैं. बम कांड के बाद विदेश फंडिंग के कनेक्शन को तलाशने के लिए ED प्रयास कर रही है. उसी क्रम में यह छापेमारी चल रही है. जांच जारी है और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: एसीबी ने मधुबन थाना में एक पुलिसकर्मी को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया