हत्या

लोहरदगा: नशे में धुत पिता ने कुल्हाड़ी से की जवान बेटे की हत्या, कई दिनों से चल रहा था पिता-पुत्र के बीच विवाद

आपसी विवाद में पिता ने नशे की हालत में अपने ही जवान बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी.

By : Dipali Kumari
लोहरदगा: नशे में धुत पिता ने कुल्हाड़ी से की जवान बेटे की हत्या, कई दिनों से चल रहा था पिता-पुत्र के बीच विवाद

न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी पंचायत के गरभूटोली गांव में आज बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आपसी विवाद के दौरान एक पिता ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने ही जवान बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. 
मृतक की पहचान गरभूटोली गांव निवासी संजय वर्मा (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं आरोपी पिता का नाम सुरेश वर्मा बताया जा रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच पिछले करीब 6 दिनों से किसी बात को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा चल रहा था. इसी बीच आज बुधवार को विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब सुरेश वर्मा ने कथित तौर पर नशे की हालत में गुस्से में आकर अपने बेटे संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल कुडू थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्यों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन ने किया लाठीचार्ज, घरों पर चला बुलडोजर; सड़क पर जोरदार हंगामा

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उठाया यह खौफनाक कदम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन